नशे में झूमता घर लौट रहा 25 वर्षीय युवक झील में गिरा
नशे में झूमता घर लौट रहा 25 वर्षीय युवक झील में गिरा
मंडी। हिमाचल प्रदेश में शराब के नशे में कई लोगों के घर उजड़ चुके हैं। शराब के नशे में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के मंडी जिला से सामने आया है। यहां शराब के नशे में एक युवक झील में गिर गया। जिसके चलते डूबने से युवक की मौत हो गई। युवक मात्र 25 वर्ष का था। युवक की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया है।
मंडी के तत्तापानी में हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि यह युवक मंडी जिला के ऐतिहासिक स्थल तत्तापानी में आयोजित जिला स्तरीय मकर संक्रांति मेले में गया था। मकर संक्रांति मेले में तत्तापानी में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया था। सांस्कृतिक संध्या रात को खत्म हुई। जिसके बाद लोग अपने अपने घरों को जाने लगे। यह युवक भी रात करीब 10 बजे अपने घर की और निकला था।
बताया जा रहा है कि युवक सुरजीत तत्तापानी के समीप सुन्नी शिमला में एक निजी दुकान करता था। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनांे को सूचित कर दिया। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने सुन्नी स्थित नागरिक चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए सब इंस्पेक्टर मोहन जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।