मृतक निशा की बहन बोली फांसी हो आरोपी को
मृतक निशा की बहन बोली फांसी हो आरोपी को
सुभाष एरी : एयर होस्टेस बनने का सपना देख रही जोगिंदर नगर की निशा को उसके ही प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया। 20 जनवरी को आरोपी युवराज ने निशा को चंडीगढ़ से रोपड़ ले जाकर भाखड़ा नहर में धक्का दे दिया। इसके बाद निशा का शव पटियाला के पास बरामद हुआ। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवराज पंजाब पुलिस में तैनात था और उसका परिवार फतेहगढ़ साहिब में रहता है। आरोपी पहले से ही शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है। लेकिन निशा इन सब बातों से अंजान थी। आरोपी झूठ बोलकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। 5 महीने पहले ही दोनों की मुलाकात हुई थी।
निशा की बहन रितु ने बताया कि घटना वाले दिन युवराज ने निशा को मिलने बुलाया, जिसके बाद वो उसे गाड़ी में बिठाकर सुनसान जगह ले गया। जहां उसने निशा का मर्डर कर नहर में फेंक दिया। उसने निशा का फोन तोड़कर सबूत मिटाने की भी कोशिश की। पिता हंस राज ने कहा कि साजिश के तहत उनकी बेटी को मारा गया है। आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। वीरवार को जोगिंदर नगर के मछ्याल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी बहन के बेटे चिराग ने निशा को मुखाग्नि दी।