जवाली से डॉ राजिंदर सिंह, कोटला से रणजीत सिंह व नगरोटा से धीरज अत्री मंडलाध्यक्ष मनोनीत।
जवाली से डॉ राजिंदर सिंह, कोटला से रणजीत सिंह व नगरोटा से धीरज अत्री मंडलाध्यक्ष मनोनीत।
जवाली विधानसभा क्षेत्र जवाली में
भाजपा मण्डलाध्यक्षों की नियुक्तियां हो गईं। विस क्षेत्र जवाली के अधीन जवाली, कोटला व नगरोटा सूरियां में मंडलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। जवाली से डॉ राजिंदर सिंह, कोटला से रणजीत सिंह व नगरोटा सूरियां से धीरज अत्री को मंडलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा नेता संजय गुलेरिया की देखरेख में संगठन पर्व सहयोगी संजीव देष्टा प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष द्वारा मण्डलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई। मंडलाध्यक्ष की नियुक्तियों में हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है। जवाली से सामान्य वर्ग, कोटला से एससी/एसटी वर्ग तथा नगरोटा सूरियां से ओबीसी वर्ग को तबज्जो दी गई है। नवनियुक्त मण्डलाध्यक्षों को भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने हार पहनाकर सम्मानित किया। नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष डॉ राजिंदर सिंह, रणजीत सिंह व धीरज अत्री ने कहा कि हमें जो दायित्व दिया गया है, उसको पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा हाईकमान का आभार जताया है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा, तिलक रपोतरा, पवन चौधरी, एचएस मस्ताना, भीखम सिंह पगडोत्रा, रवि कुमार, सुलक्षण शर्मा कौल, पंडित विपन शर्मा, रविन्द्र इंदी, वीरेंद्र गुलेरिया, नीतू कुमारी, तरसेम चौधरी, सेठी ठाकुर, लब्बू परमार इत्यादि मौजूद रहे।