हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शीतलहर का प्रकोप
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शीतलहर का प्रकोप,19से 21फरवरी तक प्रदेश भर में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर,सामान्य से कम बरसे मेघ
हिमाचल प्रदेश के समूचे क्षेत्र में आज सुबह से बादलों की लुक्का छिप्पी का दौर जारी रहा।प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई वहीं कुछ मध्यवर्ति व मैदानी क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई है।राजधानी शिमला में आज सुबह हल्की बारिश व बर्फ के फाहे पड़े इसके साथ ही नारकंडा सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई। प्रदेश भर के तापमानों में गिरावट आने से पूरे प्रदेश भर में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है।इस सीजन में हिमाचल में सामान्य से 78%कम बारिश हुई है।आने वाले दिनों में प्रदेश भर में 19 से 21 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा।
विओ : मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने कहा कि प्रदेश भर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। ऊंचाई वाले और मध्यवर्ती इलाकों में स्पीति, किन्नौर ,शिमला कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। आज रात तक इन क्षेत्रों मौसम खराब रहने की संभावना है। निचले कुछ मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।जिससे तापमानों में गिरावट आई है।कल 16 से18 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा।19 फरवरी से हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा है जिसका असर पूरे प्रदेश भर में देखने को मिलेगा।19 रात्रि से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी व मध्यवर्ति सहित मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।19 और 20 फरवरी को बारिश व बर्फवारी के कारण प्रदेश में 8 से 9 डिग्री तक तापमानों में गिरावट दर्ज की जा सकती है।1 जनवरी से 14 फरवरी तक प्रदेश में 78%कम मेघ बरसे है।फरवरी माह में65%कम बारिश हुई है।आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 व 20 फरवरी को प्रदेश भर बारिश व बर्फबारी की संभावना अधिक बनी हुई है।जिससे इन आंकड़ों में सुधार होने की संभावना है