हिमाचल

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक खत्म

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक खत्म,10 से 28 मार्च तक होगा हिमाचल विधान सभा का बजट सत्र, 17 मार्च को सीएम सुक्खू पेश करेंगे तीसरा बजट, पेंडिंग सात पोस्ट कोड के रिजल्ट निकालने को मंजूरी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें विधानसभा के बजट सत्र की तारीखों को मंजूरी दी गई। 10 से 28 मार्च तक हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र होगा जिसमें कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएगी। 17 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपना तीसरा बजट पेश करेंगे। कैबिनेट ने पेंडिंग सात पोस्ट कोड के कुल 713 पदों के रिजल्ट निकालने को मंजूरी दी है। जिसमें पोस्ट कोड,970 962,916,977,980,971,928 पोस्ट कोड शामिल हैं।

कैबिनेट के निर्णय की जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कैबिनेट ने हिमाचल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बनने पर सांसद रजनी पाटिल को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी हिमाचल में और मज़बूत होगी। इसके अलावा कैबिनेट मीटिंग में सरकारी महिला कर्मचारियों को प्रसव के दौरान बच्चे की मृत्यु होने या जन्म देने के बच्चे की मृत्यु होने पर 60 दिन का विशेष मातृत्व अवकाश देने को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने पुलिस चौकी संजौली को थाने का दर्जा देते हुए 20 पदों की स्वीकृति दी है। इसके अलावा 13 तहसीलदार के पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी है। कैबिनेट ने प्रदेश 135 थानों को जनसंख्या, क्षेत्र, अधिक अपराध,यातायात, अंतरराज्यीय सीमाओं और पर्यटकों की आमद के आधार पर छ श्रेणियों में बांटने का भी निर्णय लिया है जिसमें कैटागिरी के हिसाब से अब जवानों की तैनाती की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!