क्राइमहिमाचल

हिमाचल : दोस्तों से मिलने चंडीगढ़ गया था युवक एक साथ तीन ने त्यागे प्राण

हिमाचल : दोस्तों से मिलने चंडीगढ़ गया था युवक, एक साथ तीन ने त्यागे प्राण

 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पर घुमारवीं उपमंडल के छत्र गांव में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा पड़ा है। परिवार ने सड़क हादसे में अपना इकलौता जवान बेटा खो दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

तीन दोस्तों की मौत
बताया जा रहा है कि युवक घर से दोस्तों को मिलने के लिए निकला था। इस सड़क हादसे में युवक के साथ उसके दो दोस्तों की भी मौत हो गई है। जबकि, एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार शाम को चंड़ीगढ़ के खरड़ में पेश आया है। छत्र गांव का 22 वर्षीय आशीष कुमार अपने दोस्तों से मिलने के लिए घर से चंडीगढ़ गया था। इसी दौरान शाम को दोस्तों के साथ वो बाइक पर सवार होकर खरड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच उनकी बाइक पैरापिट से टकरा गई और चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य युवक ICU में जिंदगी और मौत जंग लड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आशीष को गंभीर चोटें आई हुई थी- ऐसे में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जवान बेटों की मौत के बाद तीन घरों में चीख-पुकार मची हुई है और पूरे इलाके में माहौल गमगीन है।
परिजनों ने बताया कि आशीष पढ़ाई में काफी होशियार था। वर्तमान में वो NIT हमीरपुर से MTech. कर रहा था। आशीष परिवार में सबका बहुत लाडला था। आशीष के पिता सुनील कुमार डंगार बाजार में इलेक्ट्रिक की दुकान चलाते हैं। आशीष की एक बहन भी है- जो बीफार्मा की पढ़ाई कर रही है। जवान बेटे की मौत के बाद परिवार गहरने सदमे में हैं।

कैसे पेश आया हादसा?
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!