हिमाचल में एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, पत्नी के बाद पति ने भी त्यागे प्राण
हिमाचल में एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, पत्नी के बाद पति ने भी त्यागे प्राण
पति-पत्नी का रिश्ता साथ जीने-मरने और सात जन्मों का माना जाता है। हमीरपुर जिले के बमसन ब्लॉक टौणी देवी की ग्राम पंचायत पटनौण के धार गांव में यह बात सच साबित हो गई। धार गांव में एक साथ पति-पत्नी की मौत होने से माहौल गमगीन हो गया है।बीते बुधवार की शाम इशारो देवी (82) का निधन हुआ, और अगले ही दिन वीरवार को उनके पति दीना नाथ (87) ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों की अर्थी एक साथ घर के आंगन से उठी, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।पंचायत के उप प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि इशारो देवी और दीनानाथ दोनों कुछ समय से बीमार चल रहे थे, लेकिन जिस प्रकार दोनों की मौत एक साथ हुई, वह सभी के लिए एक बड़ा सदमा है। गांव के लोग इसे ईश्वर का संयोग मान रहे हैं कि दोनों ने अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर भगवान के चरणों में एक साथ स्थान पाया।
सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, समाजसेवी सुभाष ठाकुर सहित कई अन्य लोगों ने पति-पत्नी की मौत पर दुख प्रकट किया है और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं