पठानकोट NH पर कार खाई में गिरी कार, तीन की मौ**** तीन घायल
Bhushan Gurung:चंबा-पठानकोट NH 154A पर तुनुहट्टी के पास केरू पहाड़ के नजदीक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा रविवार दोपहर बाद हुआ है। हादसा उस समय हुआ जब एक सेलेरियो कार (नंबर JK 08P 7325) अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में विद्या देवी (पत्नी पठानों राम, गांव वेही डेडरा बसोली, जिला कठुआ), 13 वर्षीय मनु (पुत्र जोगिंद्र, गांव वेही डेडरा), और महिंदर कुमार (48 वर्ष, पुत्र राम रसीलो, गांव खजूरा, बसोली) शामिल हैं।
वहीं, घायलों में शंकर कुमार (32 वर्ष), पठानों राम (58 वर्ष), और 6 वर्षीय यश शामिल हैं, जो सभी कठुआ जिले के वेही डेडरा गांव के निवासी हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हरीगिरि अस्पताल काकिरा में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुट गई। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये जाएगें।
मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है
प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।