खेलधर्मशाला

राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के खिलाड़ियों का दबदबा

 

राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के खिलाड़ियों का दबदबा

60 आयु वर्ग के मिश्रित मुकाबले में सुनील सिंह ठाकुर एवं शशि ठाकुर विजेता

राकेश कुमार : नाहन में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इस प्रतियोगिता में 35 आयु वर्ग से लेकर 70 आयु वर्ग के एकल, युगल एवं मिश्रित मुकाबले पुरुष एवं महिला वर्ग में खेले गए। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस वर्ष जिला कांगड़ा की टीम ने पूरे हिमाचल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। महिला 35 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में निशा ठाकुर उपविजेता रही। पुरुषों के 35 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में गौरव कपूर उप विजेता रहे। 35 आयु वर्ग के पुरुष युगल मुकाबले में जिला कांगड़ा के गौरव कपूर एवं संदीप कुमार विजेता रहे। महिला 40 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में कॉलिन सालड़ाना विजेता रही। 40 आयु वर्ग के मिश्रित मुकाबले में संदीप ढींगरा एवं कॉलिन सालड़ाना की जोड़ी विजेता रही। महिला 45 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में जिला कांगड़ा की रीना राठौर उपविजेता रही। पुरुष 45 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में कांगड़ा के हितेंद्र सैनी उपविजेता रहे। 45 आयु वर्ग के मिश्रित मुकाबले में उमेश सिंह राठौर एवं रीना राठौर की जोड़ी विजेता रही। 50 आयु वर्ग के मिश्रित मुकाबले में उर्वशी थापा एवं विश्वनाथ मलकोटिया की जोड़ी विजेता रही। पुरुष 55 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में कांगड़ा जिला के सुनील कुमार विजेता रहे। 60 आयु वर्ग के मिश्रित मुकाबले में सुनील सिंह ठाकुर एवं शशि ठाकुर की जोड़ी विजेता रही। इसके अतिरिक्त पुरुषों के 55 आयु वर्ग के युगल मुकाबले में सुनील कुमार एवं तिलक ठाकुर का चयन भी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इसके अतिरिक्त 50 आयु वर्ग के एकल एवं युगल मुकाबले में उर्वशी थापा का मेरिट के आधार पर पहले से ही राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो चुका है। विलास हंस ने बताया कि जिला कांगड़ा से लगभग 13 खिलाड़ी राष्ट्रीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता गोवा में हिस्सा लेने जा रहे हैं जो की 16 मार्च से शुरू हो रही है।

जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के प्रधान सुनील मनोचा, कोषाध्यक्ष विशाल मिश्रा, पदाधिकारी मालविका पठानिया, रेखा डढवाल, सुमन शर्मा, आरसी कटोच, एस. सी. धीमान, कर्म चंद राठौर, दिनेश महाजन, पंकज शर्मा, रविंदर कपूर, संजीव सूद, संदीप ढींगरा, गौरव चड्ढा, विकास सूद, पंकज चड्ढा, पवन चौधरी, विक्रम चौधरी, निपुण गलोडा, सतपाल शर्मा , अनुभव वालिया, सुभाष वर्मा, शीतल ठाकुर ने सभी खिलाड़ी जिनका चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है उनको बधाई दी तथा राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में बढ़िया प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!