सिरमौर

भाजपा राष्ट्रवाद संगठन और कार्यकर्ता आधारित राजनीति की प्रेरणास्रोत पार्टी है: बलदेव तोमर

भाजपा राष्ट्रवाद, संगठन और कार्यकर्ता आधारित राजनीति की प्रेरणास्रोत पार्टी है: बलदेव तोमर

टीका राम शर्मा 
रोन हाट ( सिरमौर) भाजपा का लक्ष्य है आत्मनिर्भर, समृद्ध और सांस्कृतिक रूप से सशक्त भारत: संगठन मंत्री सिद्धार्थन
शिलाई, सिरमौर। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक विचारधारा है जो राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां संगठन की असली शक्ति जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की पंच निष्ठाएं—राष्ट्रवाद व राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र में विश्वास, गांधीवादी आर्थिक दृष्टिकोण, सर्वधर्म समभाव और मूल्य आधारित राजनीति—हर कार्यकर्ता के मार्गदर्शक सिद्धांत हैं।

बलदेव तोमर ने सम्मेलन में उपस्थित सभी सक्रिय सदस्यों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पार्टी की रीढ़ बताया और आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करें।

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया, जो भाजपा की परंपरा के अनुसार कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले सम्मान का प्रतीक है। बलदेव तोमर ने कहा कि यह सम्मेलन इस बात का प्रमाण है कि भाजपा का संगठन हिमाचल के हर कोने में मजबूत और सक्रिय है।

सक्रिय सदस्य सम्मेलन में भाजपा के संगठन मंत्री श्री सिद्धार्थन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत को एक आत्मनिर्भर, आधुनिक, समृद्ध और सांस्कृतिक रूप से सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!