हिमाचल: शादीशुदा युवक ने 10वीं की छात्रा से की नीचता पेट दर्द के बाद खुला शर्मनाक राज
हिमाचल प्रदेश के मंडी में पहले से शादीशुदा एक युवक ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात का पता मासूम को भी नहीं लगा। लेकिन हाल में जब पैरेंट्स पेट दर्द की शिकायत के साथ उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट है।
पैरेंट्स ने पूछा तो बालिका ने बताया
यह जानकर पैरेंट्स के होश उड़ गए। उसके बाद बालिका ने अपने साथ युवक की नीचता के बारे में विस्तार से बताया। मंडी पुलिस ने मता-पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
छात्रा 10वीं में पढ़ती है। बीते दिनों उसने पैरेंट्स से पेट दर्द की शिकायत की। माता-पिता उसे मंडी के जोनल अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों की जांच में पता चला कि बालिका गर्भवती है। यह सुनकर पैरेंट्स के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, दुष्कर्म करने के बाद युवक ने बालिका को यह बात किसी को न बताने के लिए धमकाया था। डर के मारे बालिका ने यह वारदात छुपाए रखी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक शादीशुदा है और हाल ही में उसकी शादी हुई है। पुलिस ने बालिका के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर भेजा गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक मंडी आईपीएस सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
बता दें कि हिमाचल में पिछले कुछ ही दिनों में दुष्कर्म के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। शातिर युवक नाबालिग लड़कियों को अपने झूठे प्यार के जाल में फांस कर उनके साथ जबरन संबंध बना रहे हैं। प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों से हर वर्ग चिंतित है।