दुर्घटनाहिमाचल

12वीं के परीक्षा परिणाम से निराश 17 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। सुंदरनगर के नौलखा गांव में एक 17 साल के लड़के ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। लाडले की बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

12वीं के छात्र ने की आत्महत्या

बताया जा रहा है कि लड़के ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी- जिसके परिणाम से वो निराश था। ऐसे में उसने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त लड़का घर पर अकेला था। मिली जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। लड़के के माता-पिता को उनका बेटा घर में फंदे से लटका मिला। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लड़के की मां रोतो-रोते बेसुध होकर गिर गई।

CBSE 12वीं कक्षा के दिए थे पेपर

परिजनों ने बताया कि लड़का निजी स्कूल में पढ़ता था। उसके 12वीं कक्षा के CBSE बोर्ड में पेपर दिए थे। जिसके रिजल्ट में उसके नंबर अच्छे नहीं आए थे- जिससे वो काफी दुखी था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।शुरुआती जांच में पुलिस टीम को लड़के के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस टीम ने मृतक के माता-पिता और दोस्तों के बयान कलमबद्ध कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि लड़के के पिता पूर्व सैनिक हैं- जो मूल रूप से सरकाघाट के रहने वाले हैं। मृतक का परिवार पिछले करीब 15 साल से नौलखा में घर खरीद कर रह रहे थे। बेटे की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। मामले की पुष्टि SP मंडी साक्षी वर्मा ने की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!