धर्म के नाम पर हिंसा को दिया गया अंजाम : विजय सिंह
धर्म के नाम पर हिंसा को दिया गया अंजाम : विजय सिंह
जाति बंधन तोड़कर हिन्दू, सिख व अन्य एकता बनाये रखे
कुनिहार, 1 मई (चन्द्र प्रकाश): आजादी के बाद से ही हिन्दुस्तान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का दंश झेलता आ रहा है। बीते 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। यह बात सरंक्षक सिख संगत हिमाचल प्रदेश विजय सिंह ठाकुर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पहलगांव क्रूर घटना में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई। यह हमला न सिर्फ मानवता के विरुद्ध है। बल्कि, यह देश की एकता, सामाजिक समरसता और आंतरिक सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर चेतावनी बनकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तानी आतंकियों ने ना किसी पर्यटक से उसकी जाति पूछी और ना ही क्षेत्र। केवल पूछा तो धर्म। कुल मिलाकर केवल धर्म के नाम पर हिंसा को अंजाम दिया गया। विजय सिंह ने कहा कि सभी जाति बंधन तोड़कर हिन्दू, सिख व अन्य एकता बनाये रखे । सभी के मन मे देश हित की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए । विजय सिंह ने कहा कि गत दिनों घटित पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने जिस तीव्रता से निर्णय लिए हैं उससे यह स्पष्ट हो गया है कि अब पाकिस्तान को उसकी करनी का फल मिलेगा सिंधु जल संधि को समाप्त करके पहले ही पाकिस्तान की कमर तोड़कर रख दी है। देश वासियों को केंद्र सरकार पर पूर्ण विश्वास है कि अब देश आतंकवाद व उनके सभी आकाओं को समाप्त कर देगा।