हिमाचल

जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार  में   चिल्ड्रन साइंस एग्जीबिशन का आयोजन

जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार  में   चिल्ड्रन साइंस एग्जीबिशन का आयोजन

कुनिहार, (चंद्र प्रकाश नेगी): पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार जिला सोलन में चिल्ड्रन साइंस एग्जीबिशन का सफल आयोजन किया गया । जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्किंग मॉडलों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक दृष्टि और रचनात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

एग्जीबिशन में निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालय हरदेवपुरा तथा माध्यमिक विद्यालय जुबला के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भी भाग लिया।   तथा प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों के नवाचारी कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम का मूल्यांकन एसवीएन स्कूल बडोरघाटी कुनिहार  के  शिक्षकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के. के. यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन से  विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, खोज की भावना और नवाचार को मजबूत करते हैं तथा उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं। एग्जीबिशन के सफल संचालन में उप प्राचार्य  अनीता कंवर तथा कार्यक्रम समन्वयक  संजीव कुमार का योगदान महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *