क्राइमहिमाचल

23 वर्षीय युवती का गं*दा वीडियो बना किया ब्लै.कमेल

किसी समय में हिमाचल प्रदेश को सबसे सुरक्षित राज्य माना जाता था। लेकिन अब इस हिमाचल में आए दिन रेप मर्डर और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। सबसे अधिक यहां की भोली भाली युवतियों को झांसे में लेकर उनके साथ दुष्कर्म किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अब हिमाचल के पड़ोसी राज्य चंडीगढ़ से सामने आया है। यहां हिमाचल की एक युवती के साथ युवक कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवक ने युवती की अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है।

हिमाचल के निवासी हैं पीड़िता और आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार युवती हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। वहीं आरोपी युवक भी हिमाचल के हमीरपुर जिला का रहने वाला है। आरोपी ने युवती के साथ मोहाली के खरड में इस वारदात को अंजाम दिया, जिसके चलते 23 साल की पीड़ित युवती ने खरड़ के सिटी पुलिस में युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है और न्याय की गुहार लगाई है।पुलिस को सौंपी शिकायत में 23 वर्षीय युवती ने बताया कि चंडीगढ़ में उसकी पहचान हिमाचल के हमीरपुर जिला के रहने वाले नरेंद्र कुमार से हुई थी।

युवती के अनुसार वह लंबे समय से युवक के संपर्क में थी। पीड़िता ने आरोप लगया कि एक दिन आरोपी युवक नरेंद्र उसे बहाने से एक अज्ञात स्थान पर ले गया और धोखे से उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली।युवती के अनुसार युवक उसके बाद लगातार उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा और कई बार उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि अब आरोपी युवक ने उसकी वह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। जिसके चलते उसकी बदनामी हो रही है।

युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है।वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने की सूचना मिलते ही आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवती की शिकायत पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी युवक को पकड़ लिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *