क्राइमहिमाचल

होटल के कमरे में पड़ा मिला विदेशी पर्यटक- थम चुकी थीं सांसें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक विदेशी पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कैथू क्षेत्र के एक होटल में ठहरे 86 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक कमरे में अचेत अवस्था में मिले। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 86 वर्षीय बैरी एलविन मोस के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वे शुक्रवार रात कैथू स्थित एक होटल में ठहरे थे, जहां उन्हें कमरा नंबर 103 आवंटित किया गया था। होटल स्टाफ के मुताबिक उन्होंने थोड़ी मात्रा में शराब का सेवन भी किया था।

रात के समय जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो स्टाफ को संदेह हुआ। दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया तो वे फर्श पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद तुरंत मामले की सूचना Baluganj Police Station को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मामले की सूचना British High Commission को भी दे दी गई है। दूतावास से औपचारिक जवाब मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। Gaurav Singh ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत पड़ताल जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *