हिमाचल

शिमला में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में आए दिन युवतियों महिलाओं और छोटी उम्र की लड़कियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। ज्यादातर मामलों में युवक इन भोली भाली लड़कियों को अपने झूठे प्यार के जाल में फांस कर उनकी जिंदगी को बर्बाद कर रहे हैं। अब एक ऐसा ही मामला हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां एक 17 साल की लड़की से दुष्कर्म का खुलासा तब हुआ, जब वह गर्भवती हुई और जांच करवाने के लिए अस्पताल पहुंची।

 

17 साल की लड़की निकली गर्भवती

यह मामला शिमला जिला के चौपाल उपमंडल के पुलिस थाना कुपवी से सामने आया है। यहां एक युवक ने 17 साल की लड़की से लगातार पांच माह तक दुष्कर्म किया। जिससे लड़की गर्भवती हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के बयान दर्ज किए।

पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। दरअसल यह मामला सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र का है। लड़की के अनुसार आरोपी युवक से उसकी मुलाकात वहीं पर हुई थी। युवक ने बड़ी चालाकी से मीठी मीठी बातों मंे लड़की को फंसाया और उसे पुलिस थाना कुपवी क्षेत्र के तहत अपने गांव में ले आया। युवक ने लड़की को करीब पांच माह तक अपने घर में रखा। इस दौरान उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिससे लड़की गर्भवती हो गई।पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद सबसे पहले जिला सिरमौर में शिकायत दर्ज करवाई गई।

तकनीकी रूप से मामला कुपवी थाना क्षेत्र का होने के कारण वहां से मिली जीरो एफआईआर के आधार पर अब शिमला पुलिस ने केस स्थानांतरित कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस ने इस गंभीर विषय पर तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और पोक्सो एक्ट की विभिन्न कड़ा धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाने के साथ.साथ अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। जांच अधिकारी मामले के हर पहलू को बारीकी से खंगाल रहे हैं ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *