हिमाचल

रात के अंधेरे में महिला के कमरे में घुसा पड़ोसी जबरन किया गंदा काम- फिर हुआ फरार

हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रहे मानसिक और यौन उत्पीड़न के मामलों का ग्राफ बढ़ते जा रहा हैं। इसी कड़ी में मंडी जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म कर युवक फरार हो गया। इस घटना से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है।

महिला के साथ किया दुष्कर्म

दुष्कर्म का मामला जिला मंडी के सरकाघाट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बडरेशा गांव का है। जिसने पूरे इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। यहां एक महिला ने एक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 1 फरवरी की रात करीब 9 बजे आरोपी उसके घर आया था। महिला का आरोप है कि आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरदस्ती की और उसके विरोध के बावजूद गलत हरकत की। बताया जा रहा है कि  आरोपी गांव में अकसर आया करता था।

आरोपी के खिलाफ BNS के तहत केस दर्ज

घटना के बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में महिला के आरोप गंभीर पाए गए हैं, इसलिए पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए सरकाघाट SHO रजनीश ठाकुर ने बताया कि पुलिस हर पहलू से  मामले की हर तरफ से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *