हिमाचल

हिमाचल: लिव-इन में रह रहे सरकारी कर्मचारी का मर्ड*र

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मृतक की लिव-इन पार्टनर को हिरासत में लिया है।


जानकारी के मुताबिक मृतक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहलमा में चपरासी के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से पतलीकूहल में एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।

इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने जब शव का निरीक्षण किया तो मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। इन निशानों के आधार पर पुलिस को मामला सामान्य मौत का नहीं बल्कि हत्या का प्रतीत हुआ।

इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस महिला को हिरासत में ले लिया जिसके साथ मृतक रह रहा था।


मंगलवार को पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और कई अहम सबूत जुटाए हैं। माना जा रहा है कि ये साक्ष्य मामले की सच्चाई सामने लाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।


🎤 वीओ

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक की पत्नी टशी पालमो ने पुलिस को बयान दिया। उन्होंने बताया कि उनका पति पिछले करीब पांच साल से आरोपित महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था और इस दौरान उसका परिवार से लगभग संपर्क टूट चुका था।


कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। आरोपित महिला को अदालत में पेश करने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस रिमांड के दौरान महिला से गहन पूछताछ की जाएगी। उम्मीद है कि पूछताछ के बाद इस रहस्यमयी मौत के पीछे की असली वजह का खुलासा हो सकेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *