कांगड़ा

26 वर्षीय विवाहिता की मौ*त, मां के लिए बिलख रहे दो मासूम

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नगरोटा बगवां थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक विवाहिता का शव उसके ही घर में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतार दिया था।

मामले को और भी रहस्यमयी बनाता है कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना को आत्महत्या मानने से साफ इनकार किया है। उनका आरोप है कि यह एक सुनियोजित हत्या है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट होती थी।


इस दर्दनाक घटना का सबसे ज्यादा असर दो मासूम बच्चों पर पड़ा है, जिनके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। एक हंसता-खेलता परिवार पल भर में उजड़ गया।

बताया जा रहा है कि महिला का पति दूसरे प्रदेश में नौकरी करता है, जबकि वह अपने सास-ससुर के साथ रह रही थी। करीब पांच साल पहले हुई यह शादी इस दर्दनाक अंत तक पहुंचेगी, किसी ने सोचा भी नहीं था।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सास और ससुर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य सबूतों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल, पूरे इलाके में इस घटना को लेकर आक्रोश और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग और परिजन निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अब यह देखना बेहद अहम होगा कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और सच्चाई छिपी हुई है।

यह घटना एक बार फिर समाज में घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *