हिमाचल

लापता व्यक्तियों को नूरपुर पुलिस ने सकुशल किया बरामद

लापता व्यक्तियों को नूरपुर पुलिस ने सकुशल किया बरामद

लापता व्यक्तियों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत विभिन्न पुलिस थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए लापता व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया गया है ।

पुलिस थाना डमटाल के क्षेत्र से लापता निवासी बग्गन लोअर, तहसील बिलावर, जिला कठुआ (उम्र 19 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 5 ठपकोर, डाकघर भदरोया, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा (उम्र 25 वर्ष) तथा निवासी डमटाल, तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा (उम्र 19 वर्ष) 03 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा ढूंढ लिया गया है ।

इसी प्रकार पुलिस थाना जवाली के क्षेत्र से लापता निवासी धान, डाकघर मतलाहर, तहसील जवाली के 22 वर्षीय तथा 27 वर्षीय 02 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा सकुशल ट्रेस कर लिया गया है ।

वहीं पुलिस थाना इन्दौरा के क्षेत्र से लापता निवासी मुकेन, डाकघर प्रीतम नगर, तहसील व जिला गडवाल (उत्तराखंड) 01व्यक्ति को भी पुलिस द्वारा सकुशल ट्रेस कर लिया गया है ।

पुलिस जिला नूरपुर द्धारा इस अभियान के तहत 02 दिनों के भीतर कुल 06 व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया गया है तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया । नूरपुर पुलिस द्वारा लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *