हिमाचल

चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार चालक की मौत

 

 

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों के बीच एक और दुखद मामला सामने आया है। ताज़ा घटना जिला चंबा से जुड़ी है, जहां एक जिमनी कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने निकाला शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा मंडी जिले के गोहर उपमंडल में चैलचौक–जहल मार्ग पर तूना मोड़ के पास हुआ। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घटना की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।

पत्नी और बेटी को मायके छोड़कर लौट रहा था चालक
बताया जा रहा है कि चालक अपनी पत्नी और बेटी को मंडी में उनके मायके छोड़कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान तूना मोड़ के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार गहरी खाई में गिर गई।
मृतक की पहचान दीपक कुमार (35), पुत्र डिका सिंह, निवासी गांव स्यास (धंग्यारा क्षेत्र) के रूप में हुई है। हादसे के समय वह कार में अकेला सवार था।

पुलिस जांच में जुटी
मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *