हिमाचल

प्यार में पड़े युवक-युवती ने नहर में लगाई छलांग

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां युवक और युवती ने नहर में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक यह मामला ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती अचानक गग गांव के पास नहर में कूद गए। जैसे ही आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें पानी में डूबते देखा, मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों नहर में कूदने के बाद डूबने लगे। लेकिन मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बिना समय गंवाए नहर में छलांग लगा दी और बहादुरी दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों को दोनों का रेस्क्यू करते हुए देखा जा सकता है।

घटना के बाद दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहले उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज वहीं चल रहा है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की असली वजह बयानों और जांच के बाद ही सामने आएगी।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *