दुर्घटनाहिमाचल

युवक ने किशोरी को प्रेम जाल में फांस किया मुंह काला

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। जिससे वह गर्भवती हो गई। इतना ही नहीं युवक अपनी इस नाबालिग प्रेमिका को अपनी पत्नी बताकर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करवाने भी पहुंच गया। लेकिन अस्पताल में मौजूद डॉक्टर की सूझबूझ से ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया और एक शातिर युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

नाबालिग से दुष्कर्म कर किया गर्भवती

दरअसल मामला हिमाचल के चंबा जिला से सामने आया है। बताया जा रहा है कि चंबा जिला के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लुहारका गांव का युवक संजीव कुमार एक नाबालिग लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचा था। खुद को सुरक्षित रखने के लिए उसने समाज और अस्पताल प्रशासन के सामने एक सफेद झूठ बुना। उसने डॉक्टर से बड़े आत्मविश्वास के साथ कहा कि वह उसकी पत्नी है और उसे नियमित स्वास्थ्य जांच की जरूरत है।आरोपी को लगा था कि वह अपनी बातों के जाल में सबको उलझा लेगाए लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को किशोरी की शारीरिक बनावट और हाव.भाव देखकर कुछ असहज महसूस हुआ। डॉक्टर को शक हुआ कि लड़की की उम्र कानूनी रूप से विवाह के योग्य नहीं है। वहीं जब डॉक्टर ने लड़की का मेडिकल परीक्षण किया तो पता चला कि वह गर्भवती है। जिसके चलते डॉक्टर ने बिना समय गंवाए तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचते ही संजीव कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ और डॉक्टर के आधिकारिक बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार लड़की का मेडिकल करवा लिया गया है और पूछताछ के लिए आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है।मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुराचार और उसे गर्भवती करने का मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुख्ता सबूत जुटाने के लिए मेडिकल टेस्ट करवा लिया है और जल्द ही कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या इस मामले में किसी और की संलिप्तता तो नहीं थी या आरोपी ने किशोरी को डरा.धमका कर चुप तो नहीं रखा था। फिलहाल, नाबालिग को उचित परामर्श और सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *