हमीरपुर

हमीरपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ तीन महिलाएं रेस्क्यू

 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई भोटा के बैहण क्षेत्र में की गई, जहां एक निजी होटल में अवैध देह व्यापार चलाए जाने की सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोपहर के समय होटल में दबिश दी और मौके पर चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया। इस दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया।

पुलिस के अनुसार, रेस्क्यू की गई महिलाएं पंजाब की रहने वाली हैं। इनमें दो महिलाएं तरणतारन और एक अमृतसर से संबंधित बताई जा रही हैं।

कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि होटल संचालकों ने पुलिस टीम से सांठ-गांठ की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इसे नाकाम कर दिया।

पुलिस ने तीनों महिलाओं के बयान दर्ज कर लिए हैं और उनके मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का दावा है कि इस होटल में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं और इस संबंध में पहले भी शिकायतें की गई थीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, इस गिरोह के नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है ताकि इससे जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *