मंडी

मंडी जिला से दर्दनाक सड़क हादसा खाई में गिरी कार — 5 युवक घायल

 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पर्यटक स्थल ऋषि पराशर के पास पांच दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले पांच युवक बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे यूपी नंबर की कार में मंडी से ऋषि पराशर के लिए निकले थे। शुरुआती सफर सामान्य रहा, लेकिन कटौला से आगे बढ़ने पर वे रास्ता भटक गए और बथेरी-गलू रोड की ओर मुड़ गए।

सुबह करीब 6:30 बजे, इसी दौरान चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • विशाल (22), जिला हिसार
  • प्रतीक (22), जिला हांसी
  • सूरज (21), जिला झज्जर
  • आर्यन (22), जिला हांसी
  • प्रियांस (21), जिला रोहतक

सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटौला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी विनोद कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में रास्ता भटकना और वाहन का अनियंत्रित होना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *