ऊनाखेल

डीएवी लठियाणी करेगा ऑल इंडिया डीएवी स्कूलों का एस. जी.एफ. आई. में प्रतिनिधित्व

डीएवी लठियाणी करेगा ऑल इंडिया डीएवी स्कूलों का एस. जी.एफ. आई. में प्रतिनिधित्व
राकेश राणा बंगाणा ऊना –– उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल लठियाणी की छात्राएं चेन्नई (तमिलनाडु) में होने वाली अंडर – 17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 14 जनवरी को रवाना होंगे। प्रधानाचार्य  नसीब ठाकुर  ने बताया कि डीएवी लठियाणी की छात्राएं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान से आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय खेलों में भाग लेने के लिए, वर्षा ,वंशिका ,आरुषि कनिका ,अंशिका , हेमांगी, सिया व समीक्षा शामिल होंगे। 15 जनवरी से 19 जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में डीएवी लठियाणी की छात्राएं अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले भी यह छात्राएं डीएवी संस्था के तत्वाधान में करवाई गई प्रतियोगिताओं में अनेकों बार राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का हुनर दिखा चुकी हैं।

संपूर्ण डीएवी संस्था को इन खिलाड़ियों से उम्मीद है कि अपने प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करके विजेता का खिताब अपने नाम करेंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है, अन्य विद्यार्थी भी उनसे प्रेरणा लेकर खूब मेहनत करेंगे और शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी अपना परचम लहराएंगे प्रधानाचार्य व स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी व उनके कोच चंद्र मोहन को बधाई दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!