कांगड़ा

सामाजिक सेवा अपने आप में ईश्वरीय सेवा है

 

सामाजिक सेवा अपने आप में ईश्वरीय सेवा है

समाज का प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व का निर्वहन करना अपने आप में सेवा-भाव की पराकाष्ठा को सिद्ध करता है।

संजीव महाजन : ब्लाक नूरपुर की पंद्रेहड पंचायत में पौधारोपण अभियान को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम को अर्जुन ‘सेव अर्थ’ फाउंडेशन नामक संस्था पौधारोपण एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक समरसता व उत्तरदायित्व के भाव को पिछले कुछ वर्षों से निभाती चली आ रही है। इस मौके पर विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 पौधे वितरित किए गए।

पौधों को किस तरह से रोपना है, कैसे इनका पोषण करना है, इन विषयों पर भी स्थानीय जनमानस को जागरूक किया गया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक बृजेश पठानिया, दर्शन कुमार, संजू राणा, राजेश कुमार, संदीप कुमार, रजत चौधरी, निशा देवी, सुरेखा देवी, अनिता देवी, कुसम लता और अक्षी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!