कांगड़ा

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से पेफी हुई सम्मानित।

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से पेफी हुई सम्मानित।

–महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में किया सम्मानित–

जवाली: फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी के सदस्य व हिमाचल के प्रतिनिधि अशोक धीमान ने कहा कि नई दिल्ली में फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के राष्ट्रीय सचिव डॉ पीयूष जैन को प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार” से सम्मानित किए जाने से हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन व प्रेरणा मिलेगी। अशोक धीमान ने कहा कि यह सम्मान भारत सरकार द्वारा उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जो खेलों को प्रोत्साहन देने में उल्लेखनीय योगदान देते हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस गरिमामय समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ पीयूष जैन को यह पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर उन्होंने पेफी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन खेलों को प्रोत्साहन देने और शारीरिक शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह पुरस्कार केवल डॉ पीयूष जैन का ही नहीं बल्कि पूरे शारीरिक शिक्षा और खेल समुदाय का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें और उनके संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए प्रेरित करेगा। इस पुरस्कार के साथ, पेफी और उसके नेतृत्व में कार्य कर रहे सभी सदस्य भारत में खेल और शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए उत्साह और जोश के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!