सुजानपुर में बीती रात एक टैक्सी चालक की मौत सुजानपुर में बीती रात एक टैक्सी चालक की मौत हो गई।
सुजानपुर में बीती रात एक टैक्सी चालक की मौत सुजानपुर में बीती रात एक टैक्सी चालक की मौत हो गई।
मौत का कारण प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकना बताया जा रहा है। बहरहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार लडभड़ोल जिला मंडी निवासी 48 वर्षीय होशियार सिंह टैक्सी चालक का काम करता था। सवारियां लेकर वह चंडीगढ़ से वापसी कर रहा था। वह जब सुजानपुर पहुंचा तो सुजानपुर-पालमपुर मुख्य मार्ग नजदीक ब्याज पुल के पास एक दुकान पर उसने गाड़ी रोकी और वहां जलपान इत्यादि करने के लिए चला गया। उसकी गाड़ी में बैठी सवारियां भी जलपान के लिए वहां पर रुकी। खाना खाने के बाद जब सवारियां गाड़ी की तरफ आई तो वहां चालक नहीं था। इसके बाद उन्होंने उक्त चालक को उसके फोन किया तो उसका फोन ढाबे के शौचालय की तरफ सुनाई दिया। सभी लोग ढाबे के पीछे बने शौचालय में गए तो वहां देखा कि होशियार सिंह अचेत अवस्था में नीचे गिरा पड़ा था। उसे तुरंत सिविल अस्पताल सुजानपुर लाया गया, जहां करीब 15 मिनट तक उसकी जांच-पड़ताल चली, जिसके बाद पाया कि उसकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। शव को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है।
सुजानपुर थाना प्रभारी राकेश धीमान ने बताया कि लडभड़ोल निवासी होशियार सिंह की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकने का मामला लगता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।