दुर्घटनाहिमाचल

हिमाचल में लव मैरिज का दुखद अंत, पति ने की थी दूसरी शादी, पहली की कमरे में मिली देह

हिमाचल में लव मैरिज का दुखद अंत, पति ने की थी दूसरी शादी, पहली की कमरे में मिली देह

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में लव मैरिज का दुखद अंत हुआ है। प्रदेश के ऊना जिला के कुटलैहड़ के अंदरोली गांव में 35 साल की एक महिला का रात को कमरे में शव मिला। महिला के साथ उसका पांच साल का बेटा सो रहा था। जब रात को उसकी नींद खुली तो उसने अपनी मां को अचेत देखा और दादी को इसकी जानकारी दी। मामला पुलिस के पास पहुंचा और जांच करने पर महिला के गले पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।

कमरे में मिली थी 35 वर्षीय महिला का शव
इस महिला की पहचान 35 वर्षीय दिनेश्वरी देवी के रूप में हुई है। महिला की शादी छह साल पहले दिनेश से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। लेकिन प्रेम विवाह के बाद भी पति ने कुछ ही दिनों बाद दूसरी महिला रख ली। महिला का पति दिनेश पिछले पांच सालों से सोलन में ही रहता है और घर भी नहीं आता है। महिला की मौत में मायका पक्ष ने उसके पति पर ही हत्या के आरोप लगाए हैं।
महिला के मायका पक्ष ने अपने ही दामाद पर हत्या के आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार महिला का पति पिछले पांच साल से गायब है और सोलन में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। वह अपनी पहली पत्नी को लगातर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। जिस पर परिजनों ने दामाद पर उनकी बेटी की हत्या करने के गंभीर आरोप जड़े हैं। जांच में पता चला है कि अब दिनेश सोलन से भी गायब हो गया

लव मैरिज के कुछ दिन बाद कर ली दूसरी शादी
मृतक महिला दिनेश्वरी मूल रूप से रोहड़ू की रहने वाली थी। उसकी शादी दिनेश से 6 वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन दिनेश ने कुछ समय बाद दूसरी शादी कर ली और सोलन में बस गया। दिनेश्वरी अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ अंदरोली में रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला कई बार बेटे के साथ सोलन भी गई, लेकिन हर बार उसे पति ने वहां से निकाल दिया। दिनेश उसे आए दिन प्रताड़ित करता था और फोन पर धमकियां भी देता था।
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि मामले की गहन जांच की है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है, क्योंकि मृतका के गले पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने धारा 103(1) BNS के तहत केस दर्ज किया है। महिला के पति की तलाश की जा रही है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!