हिमाचल

हिमाचल में बढ़ेगी गर्मी! अगले तीन दिन शुष्क

 

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश का मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। अधिकतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इस कारण पहाड़ों में भी लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।

हालांकि, 26 और 27 मार्च को प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम में बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लेकिन ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में वृद्धि जारी रहेगी।

प्रदेश में कई जगह तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नेरी में सबसे अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, वहीं मंडी में 28.1 डिग्री, सोलन में 26.5 डिग्री और शिमला में 20.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी सप्ताह में भी मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, जिससे प्रदेश में गर्मी और बढ़ सकती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!