खेलधर्मशाला

जिला कांगड़ा की उर्वशी थापा का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन .

 

जिला कांगड़ा की उर्वशी थापा का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन .

राकेश कुमार  : गोवा में 16 मार्च से 23 मार्च को संपन्न हुई राष्ट्रीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों का बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा से लगभग 9 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और उन प्रतिभागियों में से जिला कांगड़ा की उर्वशी पापा ने अपनी 50 आयु वर्ग में दो सिल्वर मेडल जीते। उनका चयन थाईलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो कि जिला कांगड़ा और हिमाचल प्रदेश के लिए काफी बड़ी बात है। इससे पहले भी लगातार पांच वर्षों से उर्वशी थापा भारत का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कर चुकी है। इससे पहले 2021 में वह भारत का नेतृत्व स्पेन में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कर चुकी है।

2022 में भारत का नेतृत्व जापान में संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कर चुकी है। इसके अतिरिक्त 2024 में ऑल इंग्लैंड मास्टर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी भारत का नेतृत्व कर चुकी है। थाईलैंड में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 50 आयु वर्ग में भारत का नेतृत्व करेगी उनके अथक प्रयास, दृढ़ निश्चय और मास्टर कौशल ने उन्हें खेल का सच्चा चैंपियन बना दिया है। देश को अपनी शीर्ष महिला शटलर पर गर्व है, जो भारतीय ध्वज को ऊंचा रखते हुए अपनी सभी चुनौतियों पर विजय प्राप्त कर रही है। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा सहित संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उर्वशी थापा को राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दो सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी तथा अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता मैं चयन के लिए शुभकामनाएं दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!