हिमाचल

शिमला से सनसनीखेज खबर: सेब के पेड़ से लटकी मिली विवाहिता जांच में जुटी पुलिस

 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शिमला के चिड़गांव क्षेत्र के खशाधार गांव में एक विवाहिता ने कथित तौर पर सेब के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला का पति रोज की तरह सुबह काम पर गया हुआ था। जब वह शाम को घर लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद जब वह बागीचे की ओर पहुंचा, तो वहां का दृश्य देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी पत्नी का शव सेब के पेड़ से लटका हुआ मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और बागीचे के मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान रेखा के रूप में हुई है, जो नेपाली मूल के राम राज की पत्नी बताई जा रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर किसी तरह के संघर्ष या बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। केवल गर्दन पर फंदे के निशान मिले हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *