हिमाचल

घर से निकली विवाहिता गौशाला में फं*दे से लटकी मिली

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठियोग उपमंडल के धारकन्दरू गांव में एक महिला का शव गौशाला में फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, धारकन्दरू गांव निवासी मंजू शर्मा ने कथित तौर पर पहले किसी संदिग्ध जहरीले पदार्थ का सेवन किया। बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद वह घर से निकलकर पास स्थित गौशाला में चली गईं, जहां कुछ समय बाद उनका शव फंदे से लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर ठियोग पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं।

मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ठियोग के एसडीपीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हर पहलू से जांच की जा रही है और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *