काम से नाले की तरफ गया था व्यक्ति गहरे पानी में डूबने से मौ**त
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जोगिंद्रनगर की चौहार घाटी में सवाड़ नाले में डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
सवाड़ नाले में डूबने से गई जान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोगिंद्रनगर की चौहार घाटी का रहने वाला एक व्यक्ति किसी काम से सवाड़ नाले की ओर गया हुआ था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गया और डूबने लगा।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोग उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लेकर पहुंचे।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत
अस्पताल में डॉक्टरों ने व्यक्ति की जांच की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सबला पुत्र टेक राम, निवासी ग्रामण (सिल्हबधानी) के रूप में हुई है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति का पैर फिसलने के कारण वह नाले में गिरा या हादसे के पीछे कोई अन्य वजह रही।
पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं, अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।