हिमाचल में शर्मनाक मामला! बाप ने 28 वर्षीय विवाहिता से किया मुंह काला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौपाल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 28 वर्षीय विवाहिता ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने और उसके बेटों पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दो बेटों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सितम्बर 2025 में दुष्कर्म का आरोप
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चिल्ला गांव निवासी मुख्य आरोपी ने सितम्बर 2025 में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने उसे किसी को भी इस बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।
पीड़िता के अनुसार, नवम्बर 2025 में आरोपी और उसके बेटों ने उससे माफी भी मांगी थी। हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि यह मामला दबाने का प्रयास था।
अगस्त 2026 में फिर किया गलत हरकत का प्रयास
शिकायत के अनुसार, अगस्त 2026 में मुख्य आरोपी ने पीड़िता के साथ दोबारा गलत हरकत करने का प्रयास किया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके दोनों बेटों ने कथित तौर पर उसे, उसके पति और दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।
मोबाइल में डिजिटल सबूत होने का दावा
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपियों द्वारा दी गई धमकियों और अन्य घटनाक्रम से जुड़े कुछ डिजिटल साक्ष्य उसके मोबाइल फोन में मौजूद हैं। पीड़िता ने जांच के दौरान ये ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चौपाल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दोनों बेटों के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले से जुड़े मोबाइल रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और सबूतों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।