हिमाचल

कुनिहार में तपती धूप में भी नहीं डिगा मतदाताओं का हौसला

कुनिहार में तपती धूप में भी नहीं डिगा मतदाताओं का हौसला

कुनिहार,  (चंद्र प्रकाश नेगी): पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के चुनाव में ग्राम पंचायत कुनिहार में हुवे मतदान के दौरान मतदाताओं का जोश देखने लायक रहा। आसमान से बरसती आग और 37 डिग्री सेल्सियस तापमान भी लोगों के लोकतांत्रिक जज्बे को कम नहीं कर पाया।

 

यंहा सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। लोग अपने अपने वृद्ध , चलने फिरने में असहाय परिजनों को गाड़ियों में मतदान केंद्र तक लाते दिखाई दिए।
यंहा पोलिंग बूथ खनोल एक, खनोल दो बंग्यार, कलोनी स्कूल, नगर स्यावां बनाए गए थे। कई बूथों पर तो महिलाओं की कतार पुरुषों से दोगुनी लंबी देखी गई।
घर का काम निपटाकर छाता और पानी की बोतल लेकर पहुंची अधिकतर महिलाओं ने कहा, पंचायत प्रतिनिधि चुनना है तो धूप-छांव क्या देखना। वोट हमारा अधिकार भी है और जिम्मेदारी भी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *