हिमाचल में सोमवार तड़के भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल में सोमवार तड़के भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में चेतावनी
शिमला। मौसम विभाग ने 20 जुलाई को सुबह 3 बजे से 9 बजे तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
कांगड़ा, चंबा और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर तेज़ से बहुत तेज़ बारिश, जबकि बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन और ऊना में तेज़ बारिश होने का पूर्वानुमान है। लोगों से मौसम और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।