हिमाचल

हिमाचल में भीषण हा.दसा: 2 युवतियों सहित 3 की मौ*त

 

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला जिला चंबा से सामने आया है, जहां एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा डलहौजी क्षेत्र के करेलनू इलाके में देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ किलोमीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक घायल ने पठानकोट अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें तीन युवक और तीन युवतियां शामिल थीं। सभी पर्यटक पंजाब के जालंधर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और डलहौजी घूमने आए थे।

मृतकों की पहचान 18 वर्षीय सिमरन प्रीत कौर और 25 वर्षीय सुरेन्द्र के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य युवती सोफिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं, घायलों में प्रिंस, सुमन प्रीत और बलबीर सिंह शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के नियंत्रण खोने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *