हिमाचल

हिमाचल में युवक की ह*त्या! श्मशानघाट के पास मिली देह

कभी शांत राज्य के रूप में पहचाने जाने वाले हिमाचल प्रदेश से अब लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। हत्या, लूटपाट और हिंसा के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताज़ा मामला राजधानी शिमला के रामपुर बुशहर से सामने आया है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है।

रामपुर बुशहर के सराहन इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब श्मशानघाट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मामले को और गंभीर बनाते हैं मृतक के शरीर पर मिले चोटों के निशान, जो किसी बड़ी आपराधिक वारदात की ओर इशारा कर रहे हैं। स्थानीय लोग इसे हत्या का मामला मान रहे हैं।

मृतक की पहचान अनिल के रूप में हुई है, जो सराहन का ही रहने वाला बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है, ताकि हर जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अनिल के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसकी हत्या कर शव को श्मशानघाट के पास फेंक दिया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

फिलहाल, पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है। लोग इस मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर अनिल की मौत के पीछे क्या राज छिपा है—दुर्घटना, आत्महत्या या फिर एक सुनियोजित हत्या?

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *