हिमाचल : दुकान आई छठी कक्षा की छात्रा से नीचता
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरोली क्षेत्र में एक छठी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है। इस घिनौनी वारदात के बाद बच्ची काफी सहमी हुई है।
छठी कक्षा की लड़की से दुष्कर्म
मामले की शिकायत पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ आकर हरोली थाने में दर्ज करवाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।पीड़िता ने बताया कि बीती 3 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे वह अपनी बहन के साथ पास के करियाना स्टोर में सामान लेने के लिए गई थी। जहां से वापस घर लौटते वक्त रास्ते में कुश नाम के युवक ने उसे जबरन पकड़ लिया।
चार लड़कों ने की जबरदस्ती…
पीड़िता डर गई और उसका विरोध करने लगी। इसी बीच वहां चार और युवक आ गए- जिन्होंने अपने मुंह ढक रखे थे। उन युवकों ने मिलकर उसे जबरदस्ती कुश के हवाले कर दिया। इसके बाद कुश उसे एक ट्यूबवेल के कमरे में ले गया।कमरे ने कुश ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसके साथ गंदा काम किया। कुश ने पूरी रात उसे वहीं रखा। अगले दिन दोपहर को पीड़िता किसी तरह कमरे से भाग निकली और गांव के रास्ते में पहुंची।
पिता तक पहुंची लड़की
रास्ते में उसे गांव का एक व्यक्ति मिला। जिसकी मदद से पीड़िता का पिता भी मौके पर पहुंच गया। डरी-सहमी लड़की ने पूरी बात अपने पिता को बताई। इसी बीच आरोपियों ने पीड़िता के परिवार को जान से धमकियां दी और पुलिस तक मामला ना ले जाने को कहा।इतना ही नहीं आरोपियों ने मामला रफा-दफा करने को कहा। मगर पीड़िता के परिजनों ने हरोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
लड़की का हुआ मेडिकल
मामले की पुष्टि करते हुए DSP हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी कुश और अज्ञात चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बच्ची के साथ गलत करने वालों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।