हिमाचल

Himachal Pradesh के चालक की Ambala में हत्या

Himachal Pradesh के चालक की Ambala में हत्या, चंबा के युवक की मौत से गांव में मातम

Himachal Pradesh के Chamba जिले के युवक अरुण कुमार की Ambala में हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। उपमंडल Dalhousie की बलेरा पंचायत के धार गांव निवासी 30 वर्षीय अरुण कुमार ट्रक चालक के रूप में कार्यरत था और परिवार के पालन-पोषण के लिए लंबे समय से बाहरी राज्य में काम कर रहा था।

जानकारी के अनुसार अरुण शनिवार को अंबाला के थाना मोड़ा क्षेत्र में ट्रक लेकर हाईवे की ओर रवाना होने की तैयारी में था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उसका ट्रक रुकवाया। शुरुआती जांच में लूटपाट की आशंका जताई जा रही है। विरोध करने पर हमलावरों ने अरुण पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में शव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

अरुण कुमार अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच जारी है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *