हिमाचल

ज्वाली के बादल सूफी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान हिमाचल की आवाज़ 2026’ के सेमीफाइनल में चयन

ज्वाली  के बादल सूफी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान हिमाचल की आवाज़ 2026’ के सेमीफाइनल में चयन

ज्वाली के रहने वाले युवा गायक खुशहाल सिंह (बादल सूफी) ने अपनी गायकी के दम पर ‘हिमाचल की आवाज़ 2026’ के सेमीफाइनल में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

साधारण परिवार से आने वाले बादल सूफी के पिता चाय की दुकान चलाते हैं, लेकिन बेटे के संगीत के सपने को हमेशा प्रोत्साहित करते रहे। सीमित संसाधनों के बावजूद बादल ने अपनी मेहनत, लगन और संगीत के प्रति जुनून को जारी रखा और अब वह प्रदेश के बड़े गायन मंच तक पहुंचे हैं।

बादल सूफी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और समर्थकों को देते हुए कहा कि यह उनके लिए सिर्फ एक मुकाम नहीं, बल्कि अपने सपने को आगे ले जाने की नई शुरुआत है।

जवाली के इस युवा कलाकार की सफलता ने क्षेत्र के युवाओं के लिए मेहनत और हौसले की एक नई मिसाल पेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *