हिमाचल

14 साल के भाई ने 15 वर्षीय सगी बहन को किया प्रेग्नेंट

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाले इस प्रकरण में एक नाबालिग किशोर पर अपनी सगी बहन के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

15 साल की लड़की हुई प्रेग्नेंट
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 15 साल की किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया- जहां चिकित्सकीय जांच के दौरान लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि हुई।जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी को पिछले कुछ महीनों से माहवारी नहीं हो रही थी। शुरुआत में परिवार ने इसे सामान्य स्वास्थ्य समस्या समझा, लेकिन जब उसकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी तो उसे उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों द्वारा की गई जांच में गर्भधारण की पुष्टि होने के बाद परिवार स्तब्ध रह गया।

14 वर्षीय भाई ने किया दुष्कर्म
परिजनों द्वारा पूछताछ किए जाने पर किशोरी ने जो जानकारी दी, उसने सभी को हैरान कर दिया। आरोप है कि पिछले कई महीनों से उसका 14 वर्षीय नाबालिग भाई उसे डरा-धमकाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक शोषण करता रहा। डर के कारण वह किसी को भी इस बारे में बताने का साहस नहीं जुटा पाई।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। पीड़िता के बयान, परिजनों की शिकायत तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ पोक्सो अधिनियम और BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कहां पहुंची पुलिस जांच?
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चूंकि मामला नाबालिगों से जुड़ा हुआ है, इसलिए जांच पूरी संवेदनशीलता और गोपनीयता के साथ की जा रही है। कानून के प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।यह घटना केवल एक आपराधिक मामला नहीं बल्कि समाज के लिए गंभीर चेतावनी भी है। विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों और किशोरों के बीच संवाद की कमी, भय का माहौल और समय पर शिकायत न कर पाना कई बार ऐसी घटनाओं को लंबे समय तक छिपाए रखता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *