हिमाचल

बाइक की तेज रफ्तार संभाल नहीं पाया 18 वर्षीय युवक पिकअप से टकराया

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-70 पर तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

पिकअप से टकराई तेज रफ्तार बाइक

जानकारी के अनुसार, हादसा राजबन क्षेत्र में किशनकोट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान चालक बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक आगे चल रही पिकअप से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। इस दुर्घटना में 26 वर्षीय विकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार 18 वर्षीय गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतक की पहचान विकेश पुत्र रंगी लाल, निवासी मालगी, राजबन के रूप में हुई है। वहीं, घायल गौरव सिरमौरी ताल का रहने वाला बताया जा रहा है। एक युवक की मौत और दूसरे के घायल होने की खबर से इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *