संसारपुर टैरस में एक व्यक्ति 4.19 ग्राम चिट्टा बरामद पुलिस ने शुरू की जांच
संसारपुर टैरस में एक व्यक्ति 4.19 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच
संसारपुर टैरस | क्षेत्र में चिट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संसारपुर टैरस में एक व्यक्ति से नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार संसारपुर टैरस पुलिस ने थाना प्रभारी संजय शर्मा की मौजूदगी में पेट्रोलिंग के दौरान एस.एस के कंपनी के समीप एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका तो वो पुलिस को देखकर घबरा गया । वहीं जब पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो व्यक्ति रमन कुमार सुपुत्र ओम प्रकाश निवासी तलबाड़ा पंजाब के पास चिट्टा बरामद हुआ । पुलिस ने व्यक्ति से 4.19 ग्राम चिट्टा बरामद कर आरोपी पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है ।
प्रारंभिक कार्रवाई के तहत पुलिस अब इस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी के पास चिट्टा कहां से आया और क्या इस मामले के तार नशे की सप्लाई करने वाले किसी अन्य व्यक्ति से जुड़े हैं। पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है।
वहीं देहरा एडिशनल एस.पी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुये कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है ।