खेलते-खेलते खड्ड में उतरा 4 साल का मासूम, तेज बहाव में बहा- डूबने से मौ.त
Himachal Pradesh के Kangra district में एक दर्दनाक हादसे में साढ़े चार वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। यह घटना Nurpur क्षेत्र की जबर खड्ड में हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
मृतक बच्चे की पहचान आबिद खान (4.5 वर्ष), पुत्र बिल्ला दीन, निवासी कयारी, ग्राम पंचायत भलून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर आबिद डेरे के पास बहने वाली जबर खड्ड में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक खड्ड का जलस्तर बढ़ गया और पानी का बहाव तेज हो गया। तेज बहाव में मासूम संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में डूब गया।
घटना का पता चलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई, जबकि स्थानीय ग्रामीण भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। हादसे की सूचना प्रशासन को दी गई, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए NDRF टीम को रवाना किया गया।
हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही परिजनों और ग्रामीणों ने खुद तलाश अभियान शुरू कर दिया। काफी प्रयासों के बाद घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर आबिद का शव पानी से बरामद कर लिया गया।
उपमंडलीय दंडाधिकारी नूरपुर Arun Sharma ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और नियमानुसार प्रभावित परिवार को फौरी राहत उपलब्ध करवाई जाएगी।