हिमाचल

मेहंदी लगवाने पहुंची महिला से युवकों ने की नीच हरकत विरोध करने पर पी*टा

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब हमीरपुर जिले में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेहंदी लगवा रही महिला के साथ कार सवार दो युवकों ने अभद्र व्यवहार किया। जब महिला के परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी उनके साथ भी उलझ पड़े और गाली-गलौच करने लगे।

मेहंदी लगवाते समय युवकों ने की अभद्रता

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात हमीरपुर के विवेकानंद चौक की है। शिकायतकर्ता सिद्धार्थ शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन चौक पर मेहंदी लगवा रही थीं। इसी दौरान एक गाड़ी में सवार कुछ युवकों ने तेज आवाज में गाने बजाने के साथ हॉर्न बजाना शुरू कर दिया।

आरोप है कि गाड़ी में बैठे युवकों ने उनकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब सिद्धार्थ शर्मा और उनके जीजा ने युवकों की इस हरकत का विरोध किया तो गाड़ी में मौजूद मोनू और जोकर नाम के युवकों ने उनके साथ बहसबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौच भी की।

दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मोनू और जोकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि महिलाओं के साथ कहीं भी छेड़छाड़ या अभद्रता की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 और महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर संपर्क किया जा सकता है। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *