नशे के खिलाफ नूरपुर पुलिस की कार्यवाही -08 पेटियां देसी व 01 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद-02 गिरफ्तार
नशे के खिलाफ नूरपुर पुलिस की कार्यवाही -08 पेटियां देसी व 01 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद-02 गिरफ्तार
पुलिस जिला नूरपुर द्धारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत दिनांक 15-12-2025 को नशा माफिया के खिलाफ कार्यवाही अम्ल में लाते हुये पुलिस थाना रैहन के अन्तर्गत मुकाम भराल में नाकाबन्दी के दौरान सुरिन्द्र सिंह पुत्र केवल सिंह R/O तड़िया हटलियां, P.O ढागला, तह0 नूरपुर, जिला. काँगड़ा तथा पवन कुमार पुत्र केवल सिंह R/O ढक, PO दाहव, तह0 फतेहपुर जि. काँगड़ा से गाडी न0 HP88- 3309 से 08 पेटियां (कुल 96 बोतलें) देसी शराब व 01 पेटी (कुल 12 बोतलें) अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।
जिस पर उपरोक्त आरोपियों को गिरफतार करके उनके विरुद्ध अभियोग अधीन धारा 39(1)A HP Excise Act पुलिस थाना रैहन में पंजीकृत किया गया है । उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है ।